कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत कुमार तोमर द्वारा किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यवीर सिंह, कुलवेंद्र सिंह, शिखा रानी, पवन लता रानी, अनूपा रानी, सुमित कुमार, रोहित कुमार, कुलदीप कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।
लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ
लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर द्वारा किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को वृक्षों के पर्यावरणीय एवं सामाजिक महत्व से अवगत कराया तथा सभी विद्यार्थियों को अपने-अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में कम से कम एक-एक पौधा अवश्य लगाने एवं उसकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य, समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।
