इन्दौर में सर्व धर्म संघ द्वारा पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान कावड़ यात्रियों का स्वागत कर भाईचारे का दिया गया संदेश
इंदौर। सर्वधर्म संघ द्वारा पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ यात्रियों का आत्मीय स्वागत कर सामाजिक एकता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष मंजूर बेग ने कहा कि हमारा उद्देश्य सभी धर्मों को साथ लेकर चलना है। कांवड़ यात्रा जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता का धर्म सबसे बड़ा है। समाज में शांति, एकता और सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी वर्गों कोमिल-जुलकर आगे आना चाहिए। सर्वधर्म संघ इसी भावना के साथ निरंतर सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग, रियाज खान, सूफी संत माहिर शाह वारसी, फहीम खान, रवीश पचोरिया, विनोद फुलवाडिया, वसीम खान, फैजान बेग, एडवोकेट समीर बेग, मकदू पहलवान, सोहेल पठान, गोलू शेख, हाजी रिजवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाज जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में कांवड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए सभी ने सामाजिक एकता, धार्मिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। सर्वधर्म संघ के इस आयोजन की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
